Google Adsense क्या है?
Google Adsense एक उत्कृष्ट Ad Network है जिसकी Parent Company “Google” है | ये हमें अपने Blog से पैसे कमाने में सहायता करती है | इसका मुख्य काम है High Quality Content और अधिक Traffic वाले Blogs/websites पर Ad दिखाना और उससे होने वाले लाभ में से अपना हिस्सा काटकर उस Blog/Website Owner को प्रदान कर देना जिसके Blog/Website पर लगे Ad से ये Revenue प्राप्त हुआ है | यह CPC (Cost-Per-Click) और CPI (Cost-Per-Impression) के हिसाब से Blogger को Payment करती है | इसके द्वारा Google Blog Content, User Location और अन्य कई Factors को ध्यान में रखते हुए किसी Blog पर Ad Post करता है | ये ऐड Text, Image, Video या Interactive Media Contents के रूप में होते हैं |
Google Adsense के Benefits क्या हैं?
Google Adsense का सबसे बड़ा लाभ तो यही है कि इसके प्रयोग से आप अपने Blog से पैसा कमा सकते हैं | जब कोई Visitor इसके द्वारा आपके Blog पर लगाये गए Ads पर क्लिक करता है तो आपको पैसा मिलता है | दूसरा सबसे बड़ा लाभ इसका आसान होना है | पहली बार Google Adsense Approval मिलना थोड़ा कठिन काम अवश्य है किन्तु एक बार Approve हो जाने के बाद अगर आप इसके नियमों का पालन करते हैं तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी | Contextual Ad Network होना इसका एक लाभ है | Contextual Ad Network का अर्थ है कि ये आपके Blog के Niche/Field से सम्बंधित Ads ही आपके Blog पर लगाता है | उदाहरण के लिए एक Car Reviews से सम्बंधित Blog पर Google Adsense कार से सम्बंधित Ads जैसे Car Loan Ad, Car’s Ad, Tyre’s Ad आदि ही लगाएगा | इससे इन Ads के क्लिक होने की संभावना बढ़ जाती है, और Clicks बढ़ने से आपकी Income बढ़ती है | ये Ads दिखाने के लिए एक और Method का प्रयोग भी करता है जिसे Cookie Method कहा जाता है | Cookie Method में ये Visitor की Search History पर आधारित Ads Show करता है | इस Method से भी Click होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है |
इसके आलावा गूगल एडसेंस का सबसे बड़ा फायदा है यह कि यह आपको Direct आपके बैंक अकाउंट में पेमेंट करता हैं|
Google Adsense से कितना पैसा कमा सकते हैं?
Google Adsense से कितना पैसा कमाया जा सकता है इस सवाल का जवाब ठीक तरह से कोई भी नहीं दे सकता | आपकी कमाई CPC (CPC) पर निर्भर करती है और CPC कभी एक सी नहीं रहती | यहाँ तक कि Google Adsense भी ये Predict नहीं कर सकता कि आप Per-Click के हिसाब से कितना पैसा कमा सकते हैं क्योंकि गूगल ऐडसेंस की CPC कई Factors पर निर्भर करती है | आपके Blog के Niche या Topic के हिसाब से भी CPC कम या ज्यादा हो सकती है | Health, Finance और Legal आदि High CPC वाले क्षेत्र हैं जबकि Jokes, Movies और Facts आदि Low CPC वाले क्षेत्र हैं | Technology और Computers Moderate CPC वाले क्षेत्र हैं |
आपके Blog के Traffic का Origin भी CPC के कम या अधिक होने का कारण होता है | अगर आपके Blog का अधिकतर Traffic USA जैसे Developed देश से आता है तो इसका CPC अधिक होगा लेकिन अगर आपका Traffic भारत या नेपाल जैसे देशों से आता है तो आपके ब्लॉग की CPC कम रहेगी | ऐसा इसलिए है क्योंकि विकसित देशों की Purchasing Power विकाशशील देशों की तुलना में अधिक होती है | कुछ Factors और हैं जो आपकी CPC को प्रभावित करते हैं जैसे Ads का स्थान, Ad Blending, और Ads का प्रकार (Text, Image, Videos) आदि | इनको कुछ तरीकों के द्वारा Optimize भी किया जा सकता है |

Comments
Post a Comment